कृति सेनन की बहन ने चुना लाइफ पार्टनर! बिना ऑफिशियल अनाउंसमेंट के तय हुई शादी? नूपुर सेनन की वेडिंग डेट वायरल
Kriti Sanon sister wedding news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नूपुर जल्द ही सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जनवरी 2026 में शादी करेंगे।

हालांकि, अब तक कपल की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
जनवरी में होंगे शादी के खास फंक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नूपुर और स्टेबिन की शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे। ये फंक्शन 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित हो सकते हैं। इनमें से 11 जनवरी को मेन शादी की रस्म होने की संभावना है। शादी को बेहद खास लेकिन लिमिटेड मेहमानों के साथ प्लान किया जा रहा है।
बेहद प्राइवेट रखी जाएगी शादी
कहा जा रहा है कि नूपुर और स्टेबिन अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। यही वजह है कि इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से बहुत कम लोगों को ही इनविटेशन दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, शादी उदयपुर में हो सकती है, जहां कपल अपने करीबी लोगों के साथ इस खास पल को सादगी और शांति से सेलिब्रेट करना चाहता है।
इंडस्ट्री दोस्तों के लिए अलग रिसेप्शन
जो लोग शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कपल मुंबई में एक अलग रिसेप्शन रखने की तैयारी कर रहा है। यह रिसेप्शन 13 जनवरी 2026 को हो सकता है, जिसमें फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त शामिल होंगे।
पहले खुद को बता चुके हैं सिंगल
कुछ समय पहले, अक्टूबर में दिए गए एक इंटरव्यू में स्टेबिन बेन ने कहा था कि वह सिंगल हैं। उन्होंने बताया था कि जब तक किसी रिश्ते को ऑफिशियली तौर से स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक वह खुद को सिंगल ही मानते हैं।
अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए स्टेबिन ने यह भी कहा था कि इंडस्ट्री में चर्चाएं चलती रहती हैं और लोगों को बात करने का मौका चाहिए होता है। जब तक ये बातें पॉजिटिव रहती हैं और किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचातीं, उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।
ऑफिशियल ऐलान का इंतजार
फिलहाल नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस को अब उनके कंफर्मेशन का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











