बेटी नुपूर के संगीत में डांस करते-करते इमोशनल हुईं मां, बहन कृति सेनन की भी भर आईं आंखें... देखें VIDEO

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन (Nupur sanon) सिंगर स्टेबिन बेन संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। फैन्स को दोनों की शादी की तस्वीरों का इंतजार है, लेकिन शादी से पहले ही दोनों की संगीत और हल्दी की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है। जी हां, बीती रात नुपूर सेनन का संगीत था। इस खास मौके पर परिवार ने जमकर नाच गाना किया जिसके वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

Nupur sanon


बेटी के संगीत में मां हुईं इमोशनल

बता दें कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के संगीत फंक्शन में बहन कृति सेनन ने तो चार चांद लगाए ही, लेकिन नुपूर सेनन की मां ने भी जमकर नाच गाना किया। बता दें कि दोनों ने मिलकर 'दिल तू जान तू दर्द दी दवा तू' गाने पर डांस किया। अपनी बेटी को दुल्हन बना देख डांस करते-करते नूपुर सेनन की मां इमोशनल हो जाती हैं। वहीं कृति सेनन की भी आंखें भर आती हैं। इंटरनेट पर दोनों का यह डांस वीडियो छा गया है। फैन्स तो मां बेटी का डांस देख तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मां तो मां होती है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये होता है असली प्यार संगीत में भी आंसू आ जाते हैं।

संगीत में चहक गईं नूपुर

आपको बात दें कि अपने संगीत में नूपुर सेनन भी जमकर रंग जमाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोल्डन चोली और मल्टी कलर का लहंगा पहने नूपुर अपनी बहन के साथ मिलकर 'सजना जी वारी-वारी जाऊं जी मैं' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। नूपुर और कृति का शानदार बॉन्ड इस वीडियो में देखा जा सकता है। इंटरनेट पर नूपुर का डांस वीडियो छा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: nupur sanon kriti sanon bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X