मैच के समय मैं मेहाली में नहीं घर पर थी : नुपुर मेहता

पिछले साल भारत और पाक के सेमीफाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों को हजारों पाउंड दिये गए थे। इस खबर के साथ एक तस्वीर भी छपी है लेकिन इस तस्वीर में चेहरे को ब्लर कर दिया गया है। इस तस्वीर के अनुसार यह कहा जा रहा है कि यह कोई और नहीं बल्कि अभीनेत्री नुपुर मेहता ही हैं।
जबकि इस एक्ट्रेस का कहना है कि मैं तो मैच फिक्स कराने के बारे में सोच भी नहीं सकती। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तो यह भी कहा कि इस पेपर ने मुझसे बिना परमिशन के मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। जब मैच खेले जा रहे थे तब मैं मोहाली में नहीं अपने घर में वर्ल्ड कप का मजा ले रही थी।
नुपुर ने आगे कहा कि बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता पुराना है लेकिन मेच फिक्सिंग में मैने कुछ नहीं किया मुझे इसबारे में कुछ भी पता नहीं है। नुपुर ने सन्नी देओल की फिल्म जो बोले से निहाल में काम भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications