मैं क्रिकेट की फैन हूं लेकिन मैंने नहीं कराया मैच फिक्सः नुपुर

इस बारे में नुपुर ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को साफ तौर पर नकार दिया है। नुपुर का कहना है कि उनका फिक्सिंग से कोई लेना देना नहीं है और ना ही वह कभी किसी फिक्सर के संपर्क में आईं। वो साफतौर पर कहती हैं कि पर्सनली उनका किसी भी क्रिकेटर से कोई लेना देना नहीं है।
वो क्रिकेट की फैन हैं उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इस विवाद में उनका नाम बेवजह ही क्यों घसीटा गया। नुपुर ने उन खबरों को बकवास बताया जिसमें यह खबर आ रही थी कि वह आई पी एल और क्रिकेट पार्टियों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नजर आई थी।
नुपुर ने साफ कहा कि वह आज तक ऐसी किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं बनी और न ही किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर को जानती हैं। वह तो इस मामले में कानून का सहारा लेने की सोच रही हैं।
अखबार में छपी उनकी तस्वीर के बारे में नुपुर कहती हैं कि यह तस्वीर फिल्म 'जो बोले सो निहाल' की है। इस फिल्म में उन्होंने सन्नी देओल के साथ काम किया था। तस्वीर के बार में वह कहती हैं कि इस तस्वीर के साथ कोई नाम नहीं दिया गया है क्योंकि इसके साथ कोई प्रुफ नहीं है कि वह मैं ही हूं। लेकिन एक बात तो जरूर है कि इसके साथ नुपुर रातों रात काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications