पूजा भट्ट की फिल्म बै़ड क्या वाकई में बैड है?
पूजा भट्ट की फिल्म हो और विवाद ना हो भला यह मुमकीन है.. जाहिर है आपका जवाब होगा कि नहीं.. तो हम कहेंगे कि आप गलत भी नहीं है क्योंकि पूजा भट्ट का काम ही ऐसा होता है कि उनके ना चाहते हुए भी उनकी फिल्म को लेकर बवाल मच जाता है।
मैडम पूजा इन दिनों झीलों के शहर उदयपुर में हैं जहां वो अपनी आने वाली फिल्म बैड की शूटिंग कर रही हैं। जैसा कि आपको पहले से ही पता है कि रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शूट को लेकर पुलिस अधीक्षक और फिल्म की टीम के बीच में झड़प हुई थी। लेकिन बाद में किसी तरह से मामले को शांत करा लिया गया था लेकिन एनएसयुआई के छात्र-छात्रों के पुलिस अधीक्षक की यह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने समवार को भी फिल्म की शूटिंग होने नहीं दी।
हालांकि फिल्म के निर्माता ने पुलिस मदद लेनी चाही लेकिन एनएसयूआई वालों को यब बर्दाश्त नहीं हुआ और रोके जाने पर वह पुलिस से भी उलझ गये लेकिन उन्होंने किसी भा हालत में फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं होने दी। वैसे इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। शायद पूजा भट्ट इस मसले को बहुत ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहती हैं इसलिए उन्होंने इस बात के लिए पहले भी एफआईआर दर्ज नहीं करायी थीं।
गौरतलब है कि फिल्म बैड चार्लस शोभराज की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी शूटिंग उदयपुर में हो रही है। जब से शूट शुरू हुआ है, तब से दो बार तगड़ा बवाल हो चुका है देखते हैं कि आगे क्या होता है?
आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं पूजा भट्ट की फिल्म बैड के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications











