राखी से शादी का इच्‍छुक एनआरआई

By Staff

कनाडा में रहने वाले 30 साल के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) एलेश पारुजनवाला ने रिएलिटी कार्यक्रम 'राखी का स्वयंवर' के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के साथ शादी की इच्छा जताई है।

पारुजनवाला का परिवार टोरंटो में रहता है लेकिन वह फिलहाल भारत में रहते हैं। यहां उन्होंने एक नए क्षेत्र में निवेश किया है। भारत में रहते हुए पारुजनवाला ने महसूस किया कि उन्हें 'लाइफ पार्टनर' की जरूरत है और यही कारण है कि उन्हें रिएलिटी कार्यक्रम के माध्यम से राखी के साथ शादी की इच्छा जताई।

पारुजनवाला के एक जानकार ने बताया, "पारुजनवाला राखी से प्यार करते हैं। इस कारण उन्हें भरोसा है कि राखी उनसे जरूर शादी करेंगी। उन्हें राखी का बेबाक अंदाज और ईमानदार छवि पसंद है। पारुजनवाला ने कहा है कि अगर राखी उनसे शादी करने के लिए तैयार हो जाएंगी तो वह हमेशा के लिए भारत में बस जाएंगे।"

रिएलिटी कार्यक्रम 'राखी का स्वयंवर' के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री राखी दर्शकों की मदद के जरिए अपने लिए वर की तलाश करेंगी। यह कार्यक्रम 29 जून से टीवी चैनल एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X