अब ट्रोलर्स से खुद निपटेंगे युग और नीसा, काजोल ने सिखाया ये दमदार मंत्र

kajol, nysa devgn

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर स्टार्स और उनके बच्चे अक्सर परेशान रहते हैं वो कुछ भी करते हैं तो उनको कई बार ट्रोलर्स की बातें सुननी पड़ती हैं। लेकिन इस वक्त काजोल कास एक बयान सामने आ रहा है जो कि उन्होने अपने बच्चों युग और नीसा को लेकर दिया है। दरअसल काजोल ने बताया है कि कैसे वो ऑनलाइन ट्रोलिंग को जवाब दे सकते हैं। इस दौरान अभिनेत्री मिड डे से बात कर रही थीं।

उन्होने कहा कि, "अपने बच्चों के लिए सभी सुरक्षा ही चाहते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ये होना भी तय माना जाता है। इसलिए, हम चारों ने इसके बारे में बात की।

मैंने उन्हें समझाया कि अगर दो या पांच लोग हैं जो आपके बारे में निगेटिव बातें कर रहे हैं तो वहां पर 2500 ऐसे लोग भी हैं जो आपको लेकर सिर्फ अच्छी बातें कर रहे हैं। बस जिन लोगों ने आपके लिए अच्छी बातें कहीं हैं उनको लेकर आपको आगे बढ़ना है।''

काजोल का ये बयान काफी चर्चा में है और इससे हर सितारा और स्टारकिड शिक्षा ले सकता है। काजोल को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपने बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर जवाब देती रहतीं हैं।

कई बार युग और नीसा को उनके रंग को लेकर ट्रोल किया गया है। एक वक्त था जब हर बार नीसा देवगन की तस्वीर सामने आने के बाद ट्रोल की जाती थी और उनको लेकर भद्दे कमेंट्स तक किए जाते हैं।

तब काजोल ने मीडिया में ट्रोलर्स को काफी खरी खोटी सुनाई थी और बेटी को लेकर ऐसा ना करने के लिए कहा था। फिलहाल अभिनेत्री अपनी फिल्म सलाम वेंकी को लेकर बिजी हैं और लगातार प्रमोशन कर रहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X