1000 करोड़ की बाहुबली पर- अजय देवगन का बड़ा बयान- जबरदस्त!
आजकल डिजिटल माध्यम तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। लोग टीवी शोज से लेकर रिएलिटी शोज, बॉलीवुड फिल्में, वेब सीरिज सभी कुछ डिजिटल माध्यम पर ही देख लेते हैं। लेकिन क्या ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माताओं को डरने की जरूरत है? इसका जवाब देते हैं अजय देवगन।
टाईगर श्राफ की 'बागी 2'- BOX OFFICE पर शानदार शुरुआत!
एक दैनिक समाचारपत्र से बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि, जमाना चाहे कितना भी डिजिटल क्यों ना हो जाए, सिनेमाहॉल बंद नहीं होने वाले। बस हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हम बना क्या रहे हैं। हमें दर्शकों को वैसा अनुभव देना पड़ेगा कि वह सिनेमाघर तक आएं। उदाहरण के तौर पर बाहुबली जैसी फिल्म को हर कोई बड़ी स्क्रीन पर जाकर ही देखना चाहेगा।

अजय देवगन ने कहा हमें बाहुबली जैसी ही और फिल्में बनानी चाहिए, जिसे बड़े पर्दे पर ही अनुभव किया जा सके। यही वजह है कि बाहुबली ने इतना अच्छा बिजनस किया है। आज जरूर है कि निर्माता-निर्देशक फिल्म निर्माण करते समय यह सोचना बंद करेंगे कि खर्चा कितना होगा, नुकसान कितना होगा, तब जाकर बाहुबली जैसी फिल्म बनेगी।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications