न्यूड पिक्चर के बाद अब वीना का आयटम नंबर

वीना मलिक इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वजह है उनका न्यूड फोटो शूट जो उन्होंने एक मैंगजिन के लिए किया है। जिसके बाद से पहले वीना ने मैंगजिन वालों पर, फिर मैंगजिन वालों ने वीना पर मुआवजा ठोंक दिया है। अपनी इन्हीं करतूतों की वजह से वीना को उनके पिता ने अपनी जिंदगी और जायदाद से बेदखल कर दिया है। लेकिन लगता है कि वीना मलिक सुधरने वाली नहीं है। उन्हें अपनी इस चीप पब्लिसिटी के चलते एक फायदा जरूर पहुंचा है।

अभी तक काम की तलाश में भटक रहीं वीना मलिक को आने वाली हिंदी फिल्म 'गली गली में चोर है' में एक आयटम नंबर करने का मौका मिला है। इस गाने में वह 'छन्नो' बनीं नजर आयेंगी। वीना ने दावा किया कि 'छन्नो' के बाद लोग मु्न्नी और शीला को भूल जायेंगे। गाने की शूटिंग शुरू हो गयी है। वीना ने कहा कि वो अपनी अदाओं से हर हालत में लोगों को दीवाना कर के ही छोड़ेंगी। उनके इस गाने के बाद बॉलीवुड में केवल उनका ही डंका बजेगा। वैसे वीना बहुत जल्द इमेजिन टीवी के रियलिटी शो 'स्‍वयंवर सीजन चार वीना का विवाह' में दिखायी पड़ने वाली हैं।

वैसे यहां आपको बता दें कि वीना मलिक हिंदुस्तान में तो अदाएं बिखेर करके काम पा रही है तो वहीं पाकिस्तान में उनका जबरदस्त विरोध हो रहा है। वहां के लोग उन्हें इस्लाम विरोधी बता रहे हैं। उनका कहना है कि वीना की हरकतें इस्लाम के खिलाफ है और उन्होंने अपनी हरकतों से मुस्लिम महिलाओं को बदनाम और शर्मिंदा किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X