'अब आतंकवादी शिक्षित होते हैं'
फिल्म कुर्बान में ओम पुरी ने आतंकवादी सरगना का किरदार निभाया है। कुर्बान कल रिलीज हुई है। कुर्बान आतंकवाद के बैकग्राउण्ड पर बुनी प्रेम कहानी है। ओम पुरी ने प्रेस से हुई एक बात चीत में कहा कि अब आतंकवादी पढ़े-लिखे, शिक्षित परिवारों से आ रहे हैं। यह एक खतरनाक बात है।
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई 'कुर्बान' का निर्देशन रेंसिल डीसिल्वा ने किया है। इसमें सैफ अली खान और करीना कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में किरण खेर भी हैं। जिनकी भूमिका काफी दमदार और लीक से हट कर है।
इस फिल्म से पहले भी ओम पुरी, जगमोहन मुंद्रा की फिल्म 'शूट ऑन शाइट' में एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आए थे।
फिल्म कुर्बान अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चित रही है। इस फिल्म के एक विवादास्पद पोस्टर पर शिवसेना ने आपत्ति भी जतायी थी।
आतंकवाद ओम पुरी करीना कपूर कुर्बान सैफ अली खान kareena kapoor kurbaan om puri saif ali khan terrorism


Click it and Unblock the Notifications