कम नहीं हो रही हैं फिल्म '72 हूरें' की मुश्किलें, अब सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद अरिफाली ने दर्ज कराई शिकायत

72 Hooren: फिल्मों को लेकर विवाद तो हमेशा से ही चलते आए हैं, कभी फिल्में रिलीज होने के बाद विवाद शुरु होता है तो कभी फिल्म रिलीज होने से पहले विवाद शुरु हो जाता है। इस बार फिल्म '72 हूरें' रिलीज होने से पहले दिन से विवादों से घिरी हुई है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म को लेकर हुआ विवाद-
फिल्म '72 हूरें' का टीजर सामने आने के बाद इसे लेकर हंगामा और भी बढ़ गया है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सैय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
सय्यद ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया है। इसके साथ फिल्म भेदभाव और नफरत को बढ़ावा दे रही है और समाज में मुस्लिम समुदाय की छवि खराब की जा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म '72 हूरें' की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने और इसके प्रमाणन की समीक्षा करने की मांग की है। बता दें कि फिल्म पर विवाद टीजर के सामने आने के बाद शुरू हुआ।
फिल्म के टीजर में अंतरराष्ट्रीय खूंखार आतंकवादियों का चेहरा दिखाया गया। '72 हूरें' का फिल्म मेकर संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी है। वहीं, अशोक पंडित को-प्रोड्यूसर है। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा के साथ आमिर बशीर लीड रोल में हैं। गौरतलब है, इस फिल्म को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ विवाद सामने आ रहा है, इसकी स्क्रीनिंग में भी हंगामा देखने को मिला था।


Click it and Unblock the Notifications