ट्विटर पर अनुष्का के आशिकों की संख्या 30 लाख के पार...

इस बात से अनुष्का बहुत खुश हैं। अनुष्का ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, "यहां 30 लाख से ज्यादा प्रशंसक हो गए हैं। मेरे 30 लाख प्रशंसकों, लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए आपका शुक्रिया। आप सबसे प्यार करती हूं।"
ट्विटर पर अनुष्का के दिवानों की संख्या 30 लाख के पार...
अनुष्का 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बैंड बाजा बारात' और 'जब तक है जान' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह आगे 'बांबे वेल्वेट', 'पी.के'. और 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आएंगी। जिसमें 'पी.के'. में वो आमिर खान के अपोजिट हैं तो वहीं फिल्म 'दिल धड़कने दो' में वो अपने तथाकथित एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ हैं। फिल्म एक लवस्टोरी है।
फिलहाल इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेम-प्रसंग किस्सों से क्रिकेट और बॉलीवुड के गलियारें भरे पड़े हैं। वैसे जहां लोग इन दोनों की बातों तो चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं वहीं कुछ लोग विरोट की खराब फार्म का जिम्मेदार अनुष्का शर्मा को मानते हैं और कहते हैं कि अनुष्का विराट के लिए अनलकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications