अब जैकलीन फार्नांडिस लगाएंगी रेस

इस फिल्म के लिए सबसे पहले दीपिका पादुकोण को लिया गया था लेकिन दीपिका के बाद नाम आया प्रियंका का फिर उसके बाद इस लिस्ट में शामिल हुई सोनाक्षी सिन्हा लेकिन अब वो अपनी फिल्म दबंग 2 के लिए रेस में हिस्सा लेने के मूड में नहीं दिख रही है। कहा जा रहा है कि आजकल सोनाक्षी के पास टाइम नहीं हैं।
वैसे कहा जाए तो जैक की इस फिल्म में इंट्री उस वक्त हुई है जब उन्होंने कृष 2 में काम करने से मना कर दिया। यह बात जब परेशान अब्बास मस्तान तक पहुंची तो उन्होने तुरंत अपनी फिल्म के लिए इस बाला को अप्रोच कर लिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि जैकी के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड साजिद खान नें कुछ जोड़ तोड़ की है।
चलो एक तरह से अच्छा ही हुआ कि जैक खुद ही कृष 2 से निकल गयी। उन्होंने अपने रूठे हुए ब्वॉयफ्रेंड को भी मना लिया और साथ ही उनकी झोली में एक और फिल्म भी आ गयी।


Click it and Unblock the Notifications











