एक बार कोई छेड़ कर तो मुझे देखे..कसम से...धूल नहीं चटाया तो मेरा नाम पीसी नहीं
भले ही उनकी काया काफी सेक्सी और हसीन हो लेकिन कोई उन्हें छेड़कर तो देखे...सच में वो किसी को भी छठी का दूध याद दिला सकती हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जिन्होंने खुद कहा कि भले ही 'मेरी कॉम' की शूटिंग के बाद वो अपने पुराने फिगर में आ गई हैं लेकिन वह अब फिट हैं और किसी को भी मजा चखाने के लिहाज से एकदम मजबूत हैं।
तो इसलिए प्रियंका मिली नितिन गडकरी से..
प्रियंका ने कहा , "आज, मैं किसी को भी हरा सकती हूं। यह अच्छा लगता है।आज आप मुझे एक बॉक्सिंग रिग में उतार सकते हैं। मैं शायद अन्य मुक्केबाज को न हरा पाऊं, लेकिन मैं उसे कांटे की टक्कर दूंगी। मैं इतना सीख गई हूं।"
कोई छेड़ कर तो देखे..धूल नहीं चटाया तो मेरा नाम पीसी नहीं
अपने आप में एक मिसाल प्रियंका का मानना है कि प्रत्येक महिला को आत्मरक्षा की कोई न कोई शैली जरूर सीखनी चाहिए। प्रियंका फिल्म 'मेरी कॉम' को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया है और उमंग कुमार ने निर्देशित। 'मेरी कॉम' पांच सितंबर को रिलीज हो रही है।
आईये डालते हैं 'मेरी कॉम' फिल्म की तस्वीरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











