अब उम्र नहीं रही बर्थे डे मनाने की : अमिताभ बच्चन

अमिताभ आकर मीडिया वालों से भी मिले और उनकी शुभकामनाएं स्वीकारी और कहा कि पूरी उम्मीद करूंगा कि आगे भी अपने काम से मैं अपने चाहनेवालों को खुश करता रहूँ ताकि उनका प्यार और आशिर्वाद यूं ही मिलता रहे। एक मीडिया कर्मी ने पूछा कि आज के दिन को कैसे मनायेगें तो अमिताभ ने मुस्कुराते हए जवाब दिया कि अब उनकी उम्र नहीं रही बर्थडे पार्टी मनाने की।
दिन की शुरूआत मैने रोज की तरह जिम से ही की है। अब पूजा-पाठ करके अपने परिवार वालों के पास जा रहा हूं। सुना है शाम को अभिषेक जयपुर से समय निकाल कर मेरे पास आ रहे हैं, बस यही छोटी सी बात है। हां कोई मित्र मुझसे मिलने मेरे घर आना चाहता है तो उसका स्वागत है।


Click it and Unblock the Notifications











