'अब मैं सेफ नहीं खेलने वाली': बॉलीवुड मे 10 साल का सफर तय करने पर परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बड़े पर्दे पर लीक से हटकर और रिफ्रेशिंग रिस्की अभिनेत्री के तौर पर बनाई है। उनकी पहली फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' आज अपनी 10वीं सालगिरह सेलीब्रेट कर रही है, जिसमें परिणीति ने डिंपल चड्ढा के किरदार में अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया था।
इसके बाद उन्होंने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस और हंसी तो फंसी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उसने हमेशा इस बात को साबित किया है वह लीक से हटकर रास्ते पर चलने से नहीं डरतीं। 2021 में परिणीति ने द गर्ल ऑन द ट्रेन, संदीप और पिंकी फरार तथा साइना जैसी फिल्मों में तीन बड़े परफॉर्मेंस से सभी को हैरत में डाल दिया। सिनेमा में अपने 10साल पूरे करने पर, परी का कहना है कि अपने करियर में वह कभी 'सेफ नहीं खेलेंगी'।

परिणीति कहती हैं, "मुझे भारतीय सिनेमा के इतिहास की कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम करने और अपनी शानदार फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन निर्देशकों, अभिनेताओं, टेक्नीशियंस के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला है। जब आप अपने काम से प्यार करते हैं, तो बहुत जल्दी समय बीत जाता है और यही मेरे साथ हुआ है।"
वह आगे कहती हैं, "मैंने सिनेमा में 10 साल का सफर पूरा कर लिया है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है जैसे मैंने अपना सफर बस शुरू ही किया है। मैं सिनेमा में अपने अगले दशक में प्रवेश करने के लिए बेताब हूं। मुझे मिल रहे ऑफर्स से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे खुद को स्वतंत्र रूप से एक्सप्रेस करने की आजादी मिल रही है। "
परी आगे कहती हैं, 'मैं अब सेफ नहीं खेलने वाली। द गर्ल ऑन द ट्रेन, संदीप और पिंकी फरार के साथ, निर्देशक मुझे एक नई रोशनी में देख रहे हैं और मुझे उस तरह का काम दे रहे हैं जो मैं हमेशा से करना चाहती थी।"
परिणीति जल्दी ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ऊंचाई' और रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











