बोलीं रेखा...फिल्में ना होती तो मैं ना होती..ना इस बात रोती ना उस बात पर हंसती

फिल्म सिलसिला का मशहूर गीत है..तुम होती तो ऐसा होता..तुम इस बात पर हंसती...इस गाने की लाइनें इस गाने की हिरोईन रेखा पर बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि खुद रेखा ने कहा कि अगर फिल्में ना होती तो मैं ना होती..हालांकि उन्होंने कभी भी नायिका बनने के बारे में सोचा नहीं था। यह तो हालात ऐसे थे जिनकी वजह से मैंने फिल्मों की ओर रूख किया।

'सावन भादों' फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली रेखा के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वो एक दिन भारतीय सिनेमा की पहचान बन जायेंगी। काला रंग और थुलखुल शरीर वाली रेखा की पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई थी लेकिन रेखा को किसी ने पसंद नहीं किया था लेकिन कुछ ही समय बाद रेखा की दोस्ती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और योगा से हो गयी जिनकी वजह से रेखा चर्चित और स्लीम-ट्रीम बन गयीं।

योगा का नियमित अभ्यास करने वाली रेखा कब और कैसे सेक्सी और हॉट हो गयीं किसी को समझ ही नहीं आया और अमिताभ के साथ के रिश्तों और फिल्मों ने रेखा को सुपरहिट अभिनेत्री भी बना दिया लेकिन कहते हैं कि हर रिश्ते का अंत होता है इसलिए शादी-शुदा अमिताभ के साथ बदनाम होने के बाद रेखा ने उनसे नाता तोड़ लिया और उमराव जान जैसी क्लासिक फिल्मों की ओऱ रूख किया जिसने उनको हिंदी सिनेमा का आईकॉन बना दिया।

रेखा ने अपनी खुबसूरती और अदायगी से फिल्म में ऐसी जान भरी जिसकी वजह से वो आज हिंदी सिनेमा की उमराव जान बन गयी हैं। एक बार फिर से रेखा फिल्म फितूर में नजर आयेंगी। भले ही आज बॉलीवुड में एक से एक सेक्सी नायिकाएं मौजूद हैं लेकिन जो बाद रेखा में हैं वो और किसी में नहीं हैं क्यों आप भी इस बात को मानते हैं ना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X