'काइट्स' से रितिक बनेंगे इंटरनेशनल ब्रैंड

By Jaya Nigam

काइट्स कई मायने में रितिक रोशन के करियर की यादगार फिल्म होने जा रही है। काइट्स हिंदी, अंग्रेजी के अलावा स्पेनिश में भी रिलीज हो रही है। मेक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी संग रोमांस कर रितिक रोशन ने लैटिन अमेरिकी देशों के बाजारों में भी छा जाने की पूरी तैयारी कर ली है।

काइट्स का लेटेस्ट वीडियो देखें

हालांकि ये तय है कि वहां ये फिल्म बारबरा मोरी और भारतीय फिल्म के नाम पर चलेगी ना कि रितिक रोशन के नाम पर। जब कि बॉलीवुड में इस फिल्म का मुख्य आकर्षण रितिक रोशन हैं। फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म के माध्यम से रितिक और बारबरा दोनों की लोकप्रियता को अच्छी तरह भुनाने की तैयारी की है। यही वजह है कि फिल्म हिंदी के साथ ही स्पेनिश में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि हम बारबरा के स्पैनिश प्रशंसकों को निराश नहीं कर सकते हैं।

खैर जो भी हो एक ओर तो बारबरा बॉलीवुड में सुर्खियों में छा रहीं हैं। फिल्म के स्पेनिश में रिलीज होने से रितिक की पॉपुलैरिटी भी अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी। इससे रितिक को इंटरनेशनल सेलेब्रिटी के रूप में उभरने में भी मदद मिलेगी। वैसे भी इससे पहले रितिक की फिल्म कृष थी। इस फिल्म के साइंस फिक्शन पर आधारित होने के कारण इसे काफी चर्चा मिली थी। अब जब रितिक को इतने प्रोफेशनल तरीके से इंटरनेशनल बाजार में उतारा जा रहा है तो शायद वो दिन भी दूर नहीं जब इंडियन हीरो के सिंबल के रूप में रितिक को पहचाना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X