कपिल शर्मा खोलेंगे रहस्यमयी 'रेखा' के दिलचस्प राज

Rekha
कातिल अदाएं, मोहक मुस्कान, बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती का नायाब तोहफा..ये पहचान है भारतीय सिनेमा की महान अभिनेत्री भानुरेखा गणेशन यानी रेखा की। जिसे देखने के लिए आज भी दुनिया बेकरार रहती है, आज भी उनके शबाब में कोई कमी नहीं है, उनकी आंखो में वो ही मस्ती है जो आज से करीब 25 साल पहले आयी फिल्म उमराव जान के समय थीं। रेखा के बारे में जितना लिखा जाये उतना कम है लेकिन फिर भी अभिनय और सुंदरता के संगम की जीती-जागती तस्वीर रेखा का जीवन बहुत ज्यादा ही रहस्यमय है।

उनको लोग आज भी जानना और पढ़ना चाहते हैं लेकिन अफसोस लोगों को निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन शायद ये काम अब पूरा हो सकता है क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि रेखा के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है, जिसे बनायेगें गदर फेम अनिल शर्मा के भाई कपिल शर्मा और रेखा के किरदार के लिए बंगाली बाला बिपाशा बसु को चुना गया है।

कपिल शर्मा का कहना है कि बचपन से जवानी तक उन्होंने रेखा को जानने की बहुत कोशिश की है, रेखा की लाईफ किसी रोमांचक उपन्यास से कम नहीं है, जिसके हर पन्ने पर हमारी नई कहानी से मुलाकात होती है, इसलिए मैं रेखा जी के जीवन पर फिल्म बनाना चाहता हूं। खबर ये भी आ रही है कि रेखा जी ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।

गौरतलब है कि साल 1970 में फिल्म सावन-भादों से फिल्मी जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री रेखा का जीवन बेहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। रेखा ने अब तक करीब 180 फिल्मों में काम किया है। तीन बार फिल्म फेयर और एक बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी रेखा की पर्सनल लाइफ को हर कोई जानने को इच्छुक है। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा, जिसमें दिंवगत अभिनेता विनोद मेहरा और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं, लेकिन किसी के साथ उनका मु्क्मल रिश्ता नहीं बन पाया।

साल 1990 में रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन 1991 में किसी कारणवश मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी, इस बात से पर्दा आज भी नहीं उठ पाया है कि आखिर मुकेश की मौत का कारण क्या था? फिलहाल रेखा अपने मुंबई के बांद्रा के घर में एकाकी जीवन बिता रही है। हो सकता है कि कपिल अपने फिल्म के जरिये उस राज को उजागर कर सकें जो आज तक केवल रेखा के दिल में कैद है।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X