शाहरूख को डॉक्टर शाहरूख कहें!
शाहरूख खान की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है, उन्हें लंदन का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय मानद उपाधि प्रदान करने वाले है।
ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय ने उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना है।
इस पुरस्कार पर खुशी जाहिर करते हुए शाहरूख का कहना है, '' इस पुरस्कार के लिए मेरा चुनाव गर्व की बात है। लंदन में 10 जुलाई को पुरस्कार प्राप्त करने जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।''


Click it and Unblock the Notifications