बॉलीवुड की नकल कर रहा है छोटा पर्दा
यूं तो बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं की हॉलीवुड की नकल करने की परंपरा पुरानी रही है, लेकिन अब इनकी भी नकल होने लगी है। बॉलीवुड फिल्मों के नाम पर इन दिनों छोटे परदे यानी टेलीविजन धारावाहिकों के नाम रखे जा रहे हैं।
हाल ही में बॉलीवुड की कामयाब फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' की तर्ज पर 'स्टार वन' चैनल पर 'लव ने मिला दी जोड़ी' धारावाहिक दिखाई जा रही है। इस प्रकार 'जी' टीवी पर 'जिंग ने बना दी जोड़ी' दिखाई जा रही है।
बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्मों के नाम का नकल टीवी धारावाहिक निर्माता कर रहे हैं।
वर्ष 1996 में आई रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'राजा की आएगी बारात' के नाम पर 'स्टार प्लस' पर धारावाहिक का प्रसारण किया जा रहा है।
निर्माता बिमल राय ने वर्ष 1963 में 'बंदिनी' फिल्म बनाई थी। फिल्म में अशोक कुमार और नूतन ने अभिनय किया था। इस फिल्म के नाम पर 'बंदिनी' नामक टीवी धारावाहिक बनाया गया है। धारावाहिक एक युवती की कहानी पर आधारित है, जिसमें वह अपने से तीन गुने उम्र के लड़के के साथ शादी के लिए मजबूर की जाती है।
कलर्स पर दिखाए जाने वाली धारावाहिक 'बालिका वधू' और एनडीटीवी इमैजिन पर दिखाई जाने वाली 'सीता और गीता' लोगों के बीच चर्चित हुई हैं, लेकिन इन दोनों के नाम बॉलीवुड की फिल्मों के नाम पर रखे गए हैं।
फिल्म 'बालिका वधू' वर्ष 1976 में आई में थी। फिल्म में एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो शादी क्या होती है उस बारे में कुछ भी नहीं जानता।
वहीं रमेश सिप्पी की कामयाब फिल्म 'सीता और गीता' में अभिनेत्री हेमा मालिनी के अभिनय को भला कैसे भुलाया जा सकता है।
फिल्म में शानदार अभिनय के बाद मालिनी उस दौर की नंबर वन की अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हुई। फिल्म से प्रभावित हो कर टीवी धारावाहिक निर्माता सुनील बोरा ने 'सीता और गीता' नामक टीवी धारावाहिक बनाई।


Click it and Unblock the Notifications