'सिंघम रिटर्नस' की सफलता ने करीना के आलोचकों के मुंह पर जड़ा थप्पड़
शुक्रवार को पर्दे पर अजय देवगन और करीना कपूर की फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' रिलीज हुई है और रिलीज होते ही फिल्म ने जबरदस्त कमाल कर दिया है। मात्र तीन दिनों में फिल्म ने 76 करोड़ कमाकर बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आम तौर पर सीक्वेल फिल्म इतना बढ़िया बिजनेस नहीं करती हैं ऐसा सोचा जाता है कि लेकिन रोहित की इस फिल्म ने सारे मिथ को दांव पर रख दिया है।
जहां अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म की हिरोईन करीना कपूर ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि शादी कर लेने के बाद भी उनके अभिनय, लुक और फैंस की संख्याओं में कोई कमी नहीं आयी हैं।
'सिंघम रिटर्नस' की सफलता से सबसे ज्यादा खुश करीना...
फिल्म में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी कॉमेडी ने भी लोगों को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया है।
फिल्म की सक्सेस ने उन लोगों के मुंह पर ताला जड़ दिया है जो कहने लगे थे कि शादी के बाद करीना कपूर का जादू कम हो गया है। फिलहाल करीना के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि करीना ने वापस अपने आप को साबित कर दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सिंघम रिट्नर्स' ने दूसरे दिन जबर्दस्त कारोबार किया। 'सिंघम' ने महज दो दिनों में 51.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया।" फिल्म की सफलता में हनी सिंह के गाने आता माझी सटकली...का भी बहुत बड़ा हाथ बताया जा रहा है। कुल मिलाकर आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications
