'सिंघम रिटर्नस' में सच्चाई का तड़का इसलिए हुई हिट!
शुक्रवार को पर्दे पर अजय देवगन और करीना कपूर की फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' रिलीज हुई है और रिलीज होते ही फिल्म ने जबरदस्त कमाल कर दिया है। मात्र तीन दिनों में फिल्म ने 76 करोड़ कमाकर बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आम तौर पर सीक्वेल फिल्म इतना बढ़िया बिजनेस नहीं करती हैं ऐसा सोचा जाता है कि लेकिन रोहित की इस फिल्म ने सारे मिथ को दांव पर रख दिया है।
फिल्म के बारे में लोगों ने अपने-अपने विचार ट्विटर पर लिखे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में काफी कुछ सच्चाई है इसलिए फिल्म देखने के बाद लोगों को लगा कि वो किसी ख्वाबों की दुनिया में नहीं है बल्कि एक कड़वी सच्चाई को देख रहे हैं। इसलिए फिल्म हिट हो गई।
'सिंघम रिटर्नस' में सच्चाई का तड़का इसलिए हुई हिट!
फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ की जंग दिखायी गई है जिसके कारण ही फिल्म लोगों को अच्छी लग रही है और फिल्म की सफलता का राज शायद यही है।
जहां अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिल्म के बारे में फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सिंघम रिट्नर्स' ने दूसरे दिन जबर्दस्त कारोबार किया। 'सिंघम' ने महज दो दिनों में 51.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया।"
फिल्म की सफलता में हनी सिंह के गाने आता माझी सटकली...का भी बहुत बड़ा हाथ बताया जा रहा है। कुल मिलाकर आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications
