एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर बनने के बाद अब आमिर बनेगें एडीटर

गौरतलब है कि अपने चाचा की फिल्म यादों की बारात से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले बाल कलाकार आमिर खान अपने चाचा की फिल्म कयामत से कयामत से जवांन हुए। लेकिन इससे पहले उन्होंने साल 1984 मे ही एक फिल्म होली का निर्माण कार्य एक सहायक के रूप में संभाल चुके थे लेकिन बतौर निर्माता वो स्थापित हुए फिल्म लगान से। जिसका लोहा सभी ने मान लिया |
आमिर खान ने अब तक जाने तू जाने जा, तारे जमीं पर, पीपली लाइव , धोबी घाट और देल्ही बेली का निर्माण किया है। उन्होंने कयामत से कयामत और हम हैं राही प्यार फिल्म की कहानी भी लिखी है।
वो गायन के क्षेत्र में भी हाथ आजमा चुके है देखना दिलचस्प होगा कि वो एडिटिंग के क्षेत्र में क्या कमाल करते है। हर काम को शिद्दत से करने वाले आमिर खान के लिए हमारी टीम भी दुआ करती है कि वो इस काम में भी मिस्टर परफेक्ट साबित हो।
;

Click it and Unblock the Notifications











