प्रभाकरन के जीवन पर बनेगी फिल्म

By Staff

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक ए.एम.आर.रमेश तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसे मई में श्रीलंकाई सेना ने मार गिराया था।

रमेश इससे पहले लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों के जीवन पर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रभाकरन के जीवन पर प्रस्तावित फिल्म की पटकथा तैयार है।

रमेश ने कहा कि वह अंग्रेजी और तमिल भाषा में फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी आगामी फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेता को शामिल करूंगा लेकिन किसी खास छवि से बंधे कलाकार को मैं फिल्म में शामिल नहीं करूंगा। "

रमेश ने कहा कि वह प्रभाकरन की जीवन पर प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग 27 नवंबर के बाद प्रारंभ करेंगे। उन्होंने कहा, "तमिल टाइगरों के लिए 27 नवंबर शहीदी दिवस होता है। इस दिन प्रभाकरन अपने संगठन के सदस्यों को संबोधित करता था।

लिट्टे से सहानुभूति रखने वाले लोगों का मानना है कि यदि इस दिन प्रभाकरन उपस्थित नहीं होता है तो श्रीलंकाई सेना के दावों की विश्वसनीयता और बढ़ जाएगी।"

रमेश ने कहा, "यदि इस वर्ष 27 नवंबर को शहीदी दिवस के अवसर पर प्रभाकरन उपस्थित नहीं होता है तो मैं फिल्म की पटकथा में कुछ बदलाव करूंगा।" उन्होंने कहा कि मलेशिया के दो तमिल नागरिक फिल्म के लिए धन मुहैया कराएंगे लेकिन उन्होंने दोनों का नाम गुप्त रखा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X