विश्वास का कीजिये विश्वास, अश्लील नहीं रज्जो

हालांकि, यह फिल्म जीवनयापन के लिए कड़ा परिश्रम करने का प्रयास करने वाली एक वेश्या को लेकर है। मैंने फिल्म में कोई अभद्र भाषा और कामोत्तेजक दृश्यों का प्रयोग नहीं किया है। मेरी प्राथमिकता एक विशेष आयु वर्ग के लिए फिल्म बनाने की बजाय एक परिवारिक फिल्म बनानी थी। मैं यकीन दिलाता हूं कि इसे आप परिवार संग देख सकते हैं।
अब जबकि फिल्मों में आइटम गीतों का होना जरूरी सा जान पड़ता है, 'रज्जो' में कोई आइटम गीत नहीं है। गौरतलब है कि डायरेक्टर विश्वास पाटिल की फिल्म 'रज्जो' में कंगना रनाउत लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके कोस्टार हैं 17 साल के पारस अरोड़ा। कंगना, पारस के अलावा फिल्म में जयाप्रदा, महेश मांजेरकर और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म में महेश मांजरेकर किन्नर का किरदार निभायेंगे तो वहीं प्रकाश राज एक भ्रष्ट नेता के रूप में फिल्म में नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications