''बच्चों से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है''
श्रीदेवी का कहना का है कि मेरे लिए अपनी बेटियों से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के बच्चों का बॉलीवुड में डेब्यू करने का उनके फैंस काफी इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी के डेब्यू को लेकर काफी चिंतित हैं। वो सिर्फ इसलिए क्योंकि वो एक मां हैं और उनकी भलाई ही सोचती हैं।
श्रीदेवी का कहना का है कि मेरे लिए अपनी बेटियों से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियां उनके लिए सबसे पहले हैं इसके बाद कोई दूसरी चीज़।

श्रीदेवी ने कहा कि मैं जो कुछ भी करती हूं, बच्चों को ध्यान में रखकर करती हूं। बच्चों की छुट्टियां होने पर मैं शूटिंग में नहीं जाती। मेरे जीवन में मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं।
''काश रईस जैसी बड़ी फिल्में और भी मिले.. लेकिन ऐसा नहीं होगा....''
श्रीदेवी ने यह भी बताया कि आज भी अगर उनको कोई फ़िल्म ऑफर होती है, तो वह साफ़ कह देती हैं कि वो उस फ़िल्म में काम नहीं करेंगी, जिसकी शूटिंग उनकी बेटियों के हॉलीडे के वक़्त हो, क्योंकि वह अपनी बेटियों की ख़ुशी के साथ बिल्कुल कांप्रोमाइज़ नहीं कर सकतीं।
ये बात श्रीजेवी ने एक ईवेंट के लॉन्च के दौरान कहीं। बता दें कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम है जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।


Click it and Unblock the Notifications