अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की हो गई लड़ाई? कारण है सूर्यवंशी की रिलीज- केआरके
सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं और किसी ना किसी कारण उनकी फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है जबकि फिल्म पिछले साल ही बनकर तैयार हो गई थी और मार्च में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद कोविड आ गया और आज तक रोहित शेट्टी जो कि इस फिल्म के निर्देशक फिल्म रिलीज करने के विचार में नहीं है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि..
सूर्यवंशी कह रिलीज होगी इसका पता सिर्फ भगवान और रोहित शेट्टी को है। हालांकि इस मामले पर अब कथित फिल्म क्रिटिक केआरके यानि कमाल आर खान का एक पोस्ट सामने आया है।

उनका कहना है कि इस समय अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच सूर्यवंशी को लेकर सबकुछ सही नहीं चल रहा है। केआरके का कहना है कि दोनों के बीच लड़ाई हो गई है और इसका कारण कुछ और नही बल्कि सू्र्यवंशी की रिलीज डेट है।

कमाल आर खान ने एक पोस्ट में लिखा
कमाल आर खान ने एक पोस्ट में लिखा था कि.. अक्की ने कहा है कि.. सूर्यवंशी कब रिलीज होगी ये सिर्फ रोहित जानता है या भगवान। इसका मतलब है कि दोनों के रिलेशन बिगड़ चुके हैं। बोलचाल बंद हो चुकी है। फिल्म दिलवाले के टाइम शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की बोलचाल बंद हो चुकी है।

सलमान खान की राधे
केआरके को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना स्टार को लेकर ट्वीट करते हैं जो कि काफी चर्चा में रहता है। हाल ही में सलमान खान की राधे को लेकर वो विवाद में आए थे और काफी बवाल हुआ था। सोशल मीडिया पर ट्रोल किए गए थे।

रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच क्या हुआ
रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच क्या हुआ है ये तो कोई नहीं जानता है लेकिन वो दोनों सिर्फ पूरी तरह से थिएटर्स खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को दोनों ही ओटीटी पर रिलीज करने के पक्ष में नहीं है। इसीलिए देरी हो रही है।

बेल बॉटम
फिलहाल अक्षय कुमार का सारा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म बेल बॉटम पर है और ये फिल्म इसी 19 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है।

वाणी कपूर
बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आने वाली हैं और दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन्स फिल्माए गए हैं। हाल ही में फिल्म से एक गाना मरजांवा रिलीज हुआ था।

निगेटिव रोल में जैकी श्रॉफ
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के सामने निगेटिव रोल में जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं। फिल्म के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications