NoteBook Trailer: कश्मीर की वादियों में मोहब्बत की अनोखी कहानी, सलमान खान ने किया लॉंच
Recommended Video

गुटर गूं..गुटर गूं.. जी हा एक बार फिर से एक नई जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के लीड रोल में जहीर इकबाल और प्रनूतन नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा शानदार और प्यार भरा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस अनोखी प्रेम कहानी को काफी अच्छी तरह से संजोया गया है।
नोटबुक एक रोमांटिक और इमोशनल स्टोरी है जिसमें पढ़ाई का संदेश भी दिया गया हैl फिल्म के दो मिनिट 52 सेकेंड के ट्रेलर में कश्मीर की ख़ूबसूरती के साथ फिरदौस (प्रनूतन) और कबीर ( ज़हीर) की मिलने-बिछड़ने की कहानी को दिखाया गया है।

जहीर इकबाल की बात करें तो वो सलमान खान के एक करीबी दोस्त के बेटे हैं और प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी है। इसके पहले सलमान खान ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को लॉंच किया था। फिलहाल आप देखिए कश्मीर की वादियों में मोहब्बत की नई कहानी लिखता ये प्यार भरा ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











