नोटबुक पोस्टर: सलमान की फिल्म के पोस्टर पर नज़र आईं मोहनीश बहल की बेटी, काजोल ने भी किया ट्वीट

सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर, ट्विटर पर शेयर किया है। दरअसल, आज मौका था वैलेंटाइन डे का और इस मौके को भुनाते हुए नोटबुक का पोस्टर निकाला गया। सलमान खान फिल्म्स की अगली पेशकश नोटबुक में दो नए चेहरे दिखेंगे। प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल। ज़हीर इकबाल, सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त के बेटे हैं तो प्रनूतन बहल, मोहनीश बहल की बेटी हैं।

सलमान खान ने पोस्टऱ शेयर करते हुए लिखा - बिना मिले कभी प्यार हो सकता है? फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं फिल्मिस्तान फेम डायरेक्टर नितिन कक्कड़। वहीं फिल्म रिलीज़ हो रही है 29 मार्च 2019 को। फिल्म कश्मीर की वादियों से निकली एक प्रेम कहानी है।

notebook-poster-starring-zaheer-iqbal-and-mohnish-bahl-daughter-pranutan-bahl

वहीं सलमान खान के अलावा, काजोल ने भी प्रनूतन की फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा ऑल द बेस्ट प्रनूतन। ये तो हमारे खून है लेकिन तुम बेहद प्यारी हो। दरअसल, काजोल की मम्मी तनूजा और मोहनीश बहल की मम्मी, नूतन बहनें हैं। इस लिए एक अच्छी बुआ का फर्ज़ निभाते हुए काजोल ने प्रनूतन का हौसला बढ़ाया।

मोहनीश बहल और सलमान खान ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को हमेशा सराहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X