..................... Notebook Poster - Mohnish Bahl daughter Pranutan Bahl and Zaheer Iqbal in a Salman Khan film - Hindi Filmibeat

नोटबुक पोस्टर : सलमान खान की नई फिल्म, साथ नज़र आ रहे हैं मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन और ज़हीर इकबाल

सलमान खान दो और नए चेहरों को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म का नाम हो नोटबुक और फिल्म के नए पोस्टर पर नज़र आ रहे हैं, सलमान खान के दोस्त के बेटे ज़हीर इकबाल और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितिन कक्कड़। नितिन ने इससे पहले फिल्मिस्तान नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था।

नोटबुक का नया पोस्टर शेयर करते हुए ज़हीर इकबाल ने लिखा कि पहले प्यार से ज़्यादा उत्साहित पहली फिल्म के लिए हो रहा हूं। फिल्म 29 मार्च को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर, 22 फरवरी को आ रहा है। नए पोस्टर पर ज़हीर और प्रनूतन, किताब के पन्नों पर नज़र आ रहे हैं।

notebook-poster-mohnish-bahl-daughter-pranutan-bahl-zaheer-iqbal-in-a-salman-khan-film

फिल्म के बारे में बात करते हुए नितिन कक्कड़ ने बताया कि ना ही रोमियो जूलियट जैसी दर्द भरी प्रेम कहानी है और नाा ही एक आम सी लव स्टोरी। फिल्म में ट्विस्ट है और वही ट्विस्ट इसे बाकी प्रेम कहानियों से अलग बनाता है। नितिन बताते हैं कि जब मैं सलमान खान के पास इस फिल्म को लेकर गया तो मुझे डर था कि वो इसे रिजेक्ट कर देंगे।

लेकिन नितिन का डर गलत निकला और सलमान खान को ये स्क्रिप्ट काफी ज़्यादा पसंद आई। फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही हिंट मिल चुका है कि फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी जो कभी मिले नहीं पर उनमें प्यार हो जाता है। ये एक्सपेरिमेंट, सिर्फ तुम, ना तुम जानो ना हम जैसी फिल्मों में किया जा चुका है।

अब देखना है कि प्रनूतन और ज़हीर का ये डेब्यू कैसा रहता है। जानिए कुछ स्टार किड्स का डेब्यू बॉक्स ऑफिस -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X