नरगिस ने बताया खुद को पानी की मछली...जो तैरना सीख रही है
इन दिनों म्यूजिक चैनलों पर फिल्म मैं तेरा हीरो.. का गाना जोरों से चल रहा है। फिल्म में वरूण धवन दो सेक्सी हसीनाओं इलियाना और नरगिस संग इश्क करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए नरगिस ने कहा कि उन्हें फिल्म मैं तेरा हीरो... में काम करके काफी अच्छा लगा और उन्होंने अपनी इस फिल्म में काफी मेहनत की है जिसके लिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार उन्हें जरूर मिलेगा।
लेकिन जहां नरगिस अपनी फिल्म के लिए खुश हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें बॉलीवुड की बेरूखी समझ में नहीं आती है। नरगिस फाखरी ने कहा कि कि मुंबई मनोरंजन जगत में वह अब भी नौसिखिया हैं। वह कहती हैं कि यहां लोग तब तक अच्छे दोस्त रहते हैं, जब तक एक दूसरे के साथ काम करते हैं, जैसे ही फिल्म खत्म होती है, दोस्ती भी खत्म हो जाती है।
नरगिस ने किया था बॉलीवुड छोड़ने का फैसला
उन्होंने कहा "ईमानदारी से जवाब दूं, तो मैं अभी भी यहां पानी में रहने वाली मछली हूं। मुझे यहां कई सारी बातें समझ नहीं आती। मैं अब भी यहां अपने लिए रास्ता तलाश रही हूं।"
नरगिस कहती हैं, "मुझे बताया गया था कि यदि मैं बॉलीवुड में काम करूंगी तो मुझे कार्यक्रमों में, समारोहों में विग्स पहनने होंगे, नकली पलकें लगानी होंगी, ढेर सारा मेकअप करना होगा। मैं यह सब कर रही हूं, जबकि मुझे यह सब करना बिल्कुल पसंद नहीं है।"
Did You Know: नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा के कारण नरगिस ने फैसला कर लिया था कि वह कभी भी भारत में नहीं आयेंगी। लेकिन फिल्म रॉकस्टार की रिलीज के बाद मामला शांत हो गया तो नरगिस फिर से बॉलीवुड प्रोजेक्ट में रूचि लेने लग गयीं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications