वांटेड नहीं, लेकिन आ सकता है राधे का सीक्वल- सलमान खान ने फैंस के लिए दी गुड न्यूज़
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' कोरोना महामारी के बीच दर्शकों को एंटरटेन के लिए ईद के मौके पर आ रही है। फिल्म 13 मई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस मौके सलमान खान ने मीडिया से खास बातचीत की है, जहां उन्होंने यह क्लियर कर दिया है कि 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' उनकी पिछली फिल्म 'वांटेड' की सीक्वल नहीं है।
जबसे राधे की घोषणा की गई थी, अफवाहें थी कि यह वांटेड की सीक्वल है। इसका एक बहुत बड़ा कारण यह भी था कि दोनों फिल्मों के निर्देशक प्रभुदेवा हैं। दोनों ही फिल्मों में सलमान खान पुलिस बने हैं और दोनों ही फिल्मों में 'कमिटमेंट' वाला डायलॉग है।

जब सलमान खान से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "दोनों फिल्मों में कोई समानता नहीं है। सिर्फ वो कमिटमेंट वाला डायलॉग है, बस वही समान है।" इतना ही नहीं, सुपरस्टार ने यह भी साफ कर दिया कि वांटेड की सीक्वल कभी नहीं आएगी।
सलमान ने कहा, "राधे वांटेड भी सीक्वल नहीं है, लेकिन राधे को यदि दर्शकों से अच्छा रिस्पॉस मिलता है, तो इसका सीक्वल जरूर बनाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications