राकेश शर्मा बायोपिक के लिए फाईनल हैं रणबीर कपूर, आमिर, शाहरूख और विकी कौशल के बाद!
Recommended Video

Ranbir Kapoor has been approached to play the astronaut Rakesh Sharma's role | FilmiBeat
राकेश शर्मा बायोपिक को लेकर बॉलीवुड में अभी भी खींचातानी मची हुई है। सारे जहां से अच्छा नाम की इस फिल्म को आखिरी खबर तक विकी कौशल कर रहे थे लेकिन अब फिल्मफेयर की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया है। हालांकि रणबीर ने अभी तक फिल्म के लिए हां नहीं किया है।
फिलहाल रणबीर कपूर केवल अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास लव रंजन की अगली फिल्म है अजय देवगन के साथ। ऐसे में राकेश शर्मा बायोपिक पर वो जल्दी ही कोई फैसला ले सकते हैं। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर।

ranbir kapoor saare jahaan se achcha vicky kaushal biopic रणबीर कपूर सारे जहां से अच्छा विकी कौशल बायोपिक


Click it and Unblock the Notifications