सुशांत सिंह राजपूत नहीं, बिग बजट फिल्म 'पानी' के लिए ऋतिक रोशन थे पहली च्वॉइस- Details
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही शेखर कपूर की फिल्म पानी काफी चर्चा में रही है। शेखर कपूर यह फिल्म सुशांत के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर यशराज फिल्म्स ने अचानक फिल्म से अपना हाथ खींच लिया, जिसकी वजह से फिल्म को डिब्बाबंद करना पड़ा। इस बात को लेकर लोग काफी गुस्से में हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कि सुशांत से पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन अप्रोच किया गया था?
ऋतिक इस फिल्म में लगभग फाइनल थे। जबकि बतौर एक्ट्रेस हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Kristen Stewart का नाम सामने आ रहा था। साल 2012 में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी। हालांकि स्टारकास्ट का नाम उस वक्त भी बाहर नहीं लाया गया था।

इस बारे में शेखर कपूर ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि जब मैं फिल्म की कहानी लिख रहा था तो दिमाग में ऋतिक की ही छाप थी। जब मैंने एआररहमान से फिल्म के लिए संगीत देने की बात कही थी, तो भी मैंने उनसे कहा था कि दिमाग में ऋतिक रोशन को रखकर ही संगीत दें।
लेकिन फिर कुछ साल गुजर गए। शेखर कपूर हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त हो गए। उन्होंने लिखा कि, इन सालों में फिल्म की स्क्रिप्ट में काफी बदलाव हुए हैं। वहीं, ऋतिक अब एक सुपरहीरो है, वह दुनिया को संरक्षक 'कृष' बन चुका है। मुझे लगता है कि मैंने काफी देर कर दी। बहरहाल, फिर ऋतिक ने भी फिल्म से दूरी बना ली।
साल 2012 में जब यशराज फिल्म्स ने पानी की प्रेस रिलीज जारी की थी। तभी भी किसी स्टारकास्ट का नाम नहीं बताया गया था। ऋतिक के जाने के बाद फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत को जोड़ा गया।
बहरहाल, यहां जानें किन फिल्मों के ऋतिक रोशन रहे थे पहली च्वॉइस-


Click it and Unblock the Notifications












