माधुरी संग थिरकने में घबराये रणबीर

बॉलीवुड दिवा और डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने में तो अच्छे-अच्छे घबरा जाते हैं तो फिर रणबीर कपूर तो बहुत कच्चे हैं उनके आगे। अगर वो घबरा गये तो क्या बड़ी बात है।

खबर है कि करण जौहर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर को माधुरी दीक्षित के साथ एक गाने पर डांस करना है जिसे लेकर रणबीर कपूर थोड़ा नर्वस हो गये हैं। रणबीर हालांकि खुद एक अच्छे डांसर है लेकिन माधुरी के साथ कमदमताल मिलाने में वो थोड़ा घबरा गये।

Madhuri Dixit With Ranbir Kapoor
आपको बता दें कि रणबीर क्या रणबीर के पिताजी ऋषि कपूर का भी माधुरी के साथ डांस करने में यही हाल हुआ था तो जब पिताजी की बैंड बज गयी तो बेटे की क्या हिम्मत कि वो माधुरी के डांस की बराबरी करे।

मालूम हो कि माधुरी दीक्षित को अपना पहला क्रश मानने वाले अभिनेता रणबीर कपूर बहुत फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में उनके साथ दिखायी पड़ने वाले हैं। माधुरी का फिल्म में एक गाना है।

फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी है और फिल्म के निर्माता करण जौहर है। फिल्म माधुरी दीक्षित के बर्थडे मंथ यानी कि 31 मई में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X