मटरू की बिजली को नहीं चाहिए 100 करोड़..
जहां इस समय फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के बारे में दावे करते हैं कि उनकी फिल्म बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ कमायेगी। वहीं आज के युग की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वो कभी भी 100 करोड़ के बारे में नहीं सोचती क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि 100 करोड़ का बिजनेस उनके किसी काम का है। आपको बता दें कि अनुष्का की फिल्म 'जब तक है जान' ने 100 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था लेकिन अनुष्का ने कहा कि उनके लिए पैसे से ज्यादा लोगों की राय मायने रखती है।
वैसे इन दिनों अनुष्का शर्मा विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' को लेकर चर्चित हैं। फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनी है, फिल्म का मिजाज काफी कॉमेडी भरा है लेकिन फिर भी इसे हॉट फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म के बारे में खुद अनुष्का ने कहा कि कहा कि उनके लिए बिजली बनना आसान नहीं था। बिजली का चरित्र उनके अब तक के निभाये सभी रोल से काफी अलग और कठिन है। इस रोल के लिए उन्हें अपनी भाषा पर बड़ा ध्यान देना पड़ा। हालांकि यह रोल उनके लिए काफी मायने रखता है।



Click it and Unblock the Notifications











