नहीं पता कब फिल्मों में लौटूंगी : करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने फिल्मों में कमबैक को लेकर कहा कि अभी वो नहीं जानती कि कब वो फिल्मों में लौटेंगी।

By Shivani Varma

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन पिछले दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। अपने कमबैक की खबरों पर करिश्मा ने कहा कि वो अभी नहीं जानतीं कि कब वो फिल्मों में वापस लौटेंगी।

not-sure-about-doing-film-says-karisma-kapoor

करिश्मा ने कहा ''अभी मेरा ऐसा कोई प्लान नहीं है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान मेरे बच्चों पर है। मैं सामाजिक कार्यों में खुद को व्यस्त रखती हूं। मैं इवेंट्स में जाती हूं। लेकिन रही बात फिल्मों में आने की तो..मैं नहीं बता सकती कि वो कब करूंगी।

#Leaked: जॉली एलएलबी 2 ट्रेलर...अक्षय कुमार करेंगे सलमान पर सवाल!

आपको बता दें 42 साल की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 17 साल की उम्र में 'प्रेम कैदी' फिल्म से 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। 90 के दशक में करिश्मा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। अनाड़ी, राजा बाबू, सुहाग, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा हिंदुस्तानी,दिल तो पागल है, फिज़ा, ज़ुबैदा और अन्य कई फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X