#Jhatka: शाहरूख नहीं, कोई और सुपरस्टार करेगा ये कैमियो

हाल ही में खबरें थीं कि शाहरूख खान जग्गा जासूस में एक कैमियो निभाते नज़र आएंगे और सलमान खान की सलाह पर कैटरीना कैफ फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। अब ये शाहरूख वाली खबर तो कम से कम झूठी है।

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा कि शाहरूख फिल्म में नहीं है, अगर होते तो मुझे पता होता। और इसलिए ये तो तय है कि शाहरूख खान फिल्म में कोई कैमियो नहीं कर रहे हैं। हां ये हो सकता है कि कोई और सुपरस्टार कैमियो कर रहा हो।

not-shahtukh-khan-another-superstar-does-jagga-jasoos-cameo

अनुराग बसु और रणबीर कपूर ने फिल्म में शाहरूख के ना होने की बात पक्की कर दी है पर साथ ही ये भी कह डाला है कि फिल्म में कोई औऱ सुपरस्टार कैमियो करता नज़र आ सकता है।

वहीं सलमान ने कैटरीना को समझाया कि अगर वो फिल्म प्रमोट करेंगी तो इसका असर टाईगर ज़िंदा है पर पड़ेगा। बस फिर क्या था, कैटरीना कैफ झटपट रणबीर के साथ फिल्म प्रमोट करने को मान गईं।

इस प्रमोशन के दौरान वो ज़्यादातर सलमान के बारे में बात करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, वो रणबीर पर ताने मारते भी दिख रही हैं। जो भी है, दर्शकों को रणबीर कैटरीना को साथ में देखकर काफी मज़ा आ रहा है।
[#Guarantee: ट्यूबलाइट अच्छी लगे या खराब...शाहरूख - सलमान के सीन पर सीटी बजेगी!]

अब देखन है कि फिल्म में किसका कैमियो होता है। वैसे फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। जानिए अब तक किन सुपरस्टार्स ने अपने कैमियो से फिल्में चमका दीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X