तो शाहरुख खान नहीं, सलमान खान होते 'मन्नत' के मालिक? हो गया सबसे बड़ा खुलासा!
मुंबई में जब किसी बड़े स्टार के बंगले की बात आती है तो सबसे नाम आता है सुपरस्टार शाहरुख खान। क्योंकि शाहरुख खान का बंगला काफी शानदारल है और लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसका नाम मन्नत है और यहां पर शाहरुख खान अपने परिवार समेत रहते हैं। लेकिन ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि सलमान खान इस बंगले के मालिक हो सकते थे लेकिन सलीम खान के कारण ऐसा नहीं हो सका।
हाल ही में सलमान ने अपने दोस्त शाहरुख खान के बारे में बात की और बताया कि कैसे सालों पहले शाहरुख के घर मन्नत को सलमान ने खरीदने का ऑफर पाया था। गौरतलब है कि सलमान खान को सबसे पहले भव्य बंगला की पेशकश की गई थी,

जिसका खुलासा हाल ही में पत्रकार फरीदून शहरयार के साथ एक साक्षात्कार में किया गया था। इंटरव्यू के दौरान उनसे एक ऐसी चीज के बारे में पूछा गया जो शाहरुख के पास थी और सलमान ने नहीं।
बाद वाले ने कहा, "उनका (मन्नत) का वह बंगला। लेकिन यह मुझे सबसे पहले आया था, जब मैंने अभी शुरुआत की थी। मेरे पिताजी ने कहा कि इतने बड़े घर में तुम करोगे क्या? मैं शाहरुख से पूछना चाहता हूं, इतने बड़े घर में करता क्या है तू।'' सलमान खान का ये बयान काफी चर्चा में है।
बता दें कि सलमान खान इस वक्त फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म शाहरुख खान शानदार कैमियो करेंगे। जबकि सलमान खान पठान में एक दमदार कैमियो के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications