शाहरुख खान नहीं उनके बॉडीगार्ड मुंबई एयरपोर्ट पर रोके गए थे, जानें क्या थी पूरी घटना

Shahrukh Khan

शाहरुख खान को लेकर पिछले दिनों मीडिया में खबरें छाई थीं कि, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोका है। जिसके बाद यह खबर हर तरफ फैल गई लेकिन, अब इसके बारे कस्टम विभाग ने खुद खुलासा किया है और पूरे वाक्ये की जानकारी दी है कि, असल में उस दिन क्या हुआ था।

हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई कस्टम विभाग ने कहा है कि शाहरुख खान नहीं बल्कि उनके बॉडीगार्ड को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोका था और कस्टम ड्यूटी का भुगतान करने के बाद उन्हें भी जाने के लिए दे दिया गया था। वहीं, शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी पहले ही एयरपोर्ट से निकल चुके थे।

शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि मुंबई एयरपोर्ट पर अपने सामान के साथ थे। उनके पास से बैगेज चेकिंग पॉइंट पर उनके पास 2 लग्जरी रिस्ट वॉच और 4 खाली वॉच बॉक्स थे। इसके अलावा उनके पास आई वॉच सीरीज 8 का भी एक खाली बॉक्स था। जिसके बाद सभी के ऊपर इंपोज्ड ड्यूटी लगाई गई थी।

गेट 8 की घटना

गेट 8 की घटना

यह घटना गेट नंबर 8 पर हुई थी जब शाहरुख खान दुबई से लौट रहे थे। सभी खाली बॉक्स पर इंपोज्ड ड्यूटी लगाने के बाद शाहरुख खान सिर्फ इसका पेमेंट करने के लिए रुके थे और इसके बाद वो तुरंत ही निकल गए थे। बाद में उनके बॉडीगार्ड रवि भी को एयरपोर्ट से जाने के लिए दिया गया था।

चौंक गए थे फैंस

चौंक गए थे फैंस

जैसे ही ये खबर सामने आई थी सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस चौंक गए थे। सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस और फैन कल्ब लगातार प्रतिक्रिया दे रहे थे। कई यूजर्स का मानना था कि, शाहरुख खान को ये घड़ियां तोहफे के तौर पर मिली होंगी।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी शामिल हैँ। सबसे पहले पठान रिलीज होगी और इसको लेकर एक दमदार टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

फैंस को है इंतजार

फैंस को है इंतजार

शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 2018 में 'जीरो' रिलीज हुई थी। इसके बाद अब फैंस को सिनेमाघरों में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। सबसे पहले 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राह्म भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X