शाहरुख खान नहीं- बल्कि अब अक्षय कुमार करेंगे धमाका- इस फिल्म में हो गए FINAL
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार, विद्या बालन और निमरत कौर भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म में नजर आएंगे। कुछ ही समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की चंदा मामा दूर के और फिर शाहरुख खान की सैल्यूट को पहली अंतरिक्ष फिल्म माना जा रहा था। लेकिन अब अक्षय कुमार आगे निकलते नजर आ रहे हैं।
नहीं बनेगी 1000 करोड़ी फिल्म 'महाभारत'- खान सुपरस्टार ने कर दिया इंकार
फिल्म का निर्देशन करेंगे जगन शक्ति। जिन्होंने पैडमैन, हॉलीडे जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। जबकि प्रोड्यूस करेंगे आर बाल्की और वॉयोकॉम 18 मूवीज। फिल्म में अक्षय कुमार अंतरिक्षयात्री बने नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी मंगल ग्रह पर भेजने के लिए चुने गए लोगों के दल पर आधारित होगी। हालांकि अभी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कोई शक नहीं कि इस फिल्म के जरीए अक्षय कुमार बॉलीवुड में नई शुरुआत कर सकते हैं। जहां शाहरुख की सैल्यूट और सुशांत की चंदा मामा दूर के बजट और कहानी की वजह से अटकी पड़ी है। यहां अक्षय कुमार इस फिल्म से इतिहास बनाने को तैयार हैं।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications