इस सुपरस्टार धमाके के बाद शाहरूख क्या सुलतान सलमान भी छोड़ेंगे EID!
ये तो सबको पता है कि सलमान खान की सुलतान के लिए शाहरूख खान का ईद रिलीज़ से कदम पीछे हटाना लगभग तय है। लेकिन अब अगर खबरों की मानें तो सलमान खान को शाहरूख खान नहीं सुपरस्टार रजनीकांत से मुकाबला करना पड़ सकता है।
दरअसल, रजनीकांत स्टारर कबाली का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया और 10 मिनट के अंदर ट्रेलर ने यू ट्यूब के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। और अब फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग पर तो किसी को कुछ क्लियर करने की ज़रूरत भी नहीं है।
["...इसलिए मेरी सुलतान ब्लॉकबस्टर ही होगी!" - सलमान खान]
और ये तो तय है कि अगर रजनीकांत ईद पर आए तो सुलतान का ईद कलेक्शन डगमगाएगा ज़रूर। वहीं अगर आपको याद हो तो बजरंगी भाईजान को भी साउथ की फिल्म बाहुबली ने कड़ी टक्कर दी थी, जबकि बाहुबली बजरंगी भाईजान से काफी पहले रिलीज़ की गई।
ऐसे में सलमान का रजनीकांत से फाइट करना सुलतान के लिए सुसाइड के बराबर है। हालांकि अगर इतिहास देखा जाए तो जब भी दो सुपरस्टार्स बॉक्स ऑफिस पर भिड़े, धमाका हुआ है -


Click it and Unblock the Notifications

