चरित्र अभिनेता बनना चाहते हैं अक्षय कुमार

मुंबई। एक जमाने में एक्‍शन हीरो के रूप में मशहूर अक्षय कुमार अब चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म 'स्‍पेशल 26' में शानदार अभिनय के लिए प्रशंसा पाने वाले अक्षय ने बताया कि वह हर तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं। मैंने पिछली कई फिल्‍मों में एक ग्रुप अभिनेता के रूप में काम किया है, मेरी कोशिश रहती है कि मैं अलग-अलग तरह की फिल्‍में करूं।

अक्षय ने साक्षात्‍कार के दौरान बताया कि कल अगर किसी फिल्‍म में मुझे विलेन का रोल करने के लिए ऑफर आता है तो मैं करूंगा। मैं देखता हुं कि फिल्‍मों में विलेन का किरदार हमेशा ही मजबूत होता है, वह अंतिम दृश्‍य में ही सिर्फ हीरो से पिटता है। मैं विलेन का रोल करने से पहले यह नहीं सोंचता कि लोग मेरे बारे में क्‍या कहेंगे, मैं एक फिल्‍म का हिस्‍सा हूं और अपनी भूमिका के साथ न्‍याय करने की कोशिश करता हूं। अक्षय ने अब तक तीन फिल्‍मों में विलेन का किरदार निभाया है, उनका कहना है कि इसके बाद भी लोग उनसे मोहब्‍बत करते हैं, नफरत नहीं करते।

'स्‍पेशल 26' के बारे में अक्षय का कहना है कि यह मेरे करियर की अब तक की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म थी। जिसका पहले हफ्ते बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन 25 करोड़ रहा है। अक्षय का कहना है कि मेरे लिए अवार्ड, समीक्षा और फिल्‍म का बिजनेस तीनों ही महत्‍वपूर्ण हैं। कई बार एक फिल्‍म अच्‍छा व्‍यवसाय करती है लेकिन क्रिटिक्‍स उसे पसंद नहीं करते हैं, लेकिन अगर लोग फिल्‍म की तारीफ करते है, फिल्‍म बिजनेस भी अच्‍छा करती है तो खुशी होती है।

अक्षय ने बताया कि यह फिल्‍म देखने के बाद मिथुन चक्रवर्ती मेरे पास आये और उन्‍होने मुझे फिल्‍म के लिए बधाई दी और कहा कि यह एक बेहतरीन फिल्‍म है। मैं इसके अधिकार खरीदूंगा और इसे बंगाली में बनाऊंगा। यह मेरे लिए खुशी की बात है। यह मेरे लिए अच्‍छी बात है कि लोग मुझे मेरे फिल्‍म के किरदार के लिए याद करेंगे।

Read in English

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X