सारा अली खान नहीं, इनको डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, वैलेंटाइन डे पोस्ट में फैंस ने खोज लिया सबूत!

Shubman Gill and Sara Tendulkar: शुभमन गिल और सारा की अफवाहें अब किसी से छिपी नहीं हैं। कभी सारा अली खान के साथ, तो कभी सारा तेंदुलकर के साथ, इस क्रिकेटर के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी रही हैं। हाल फिलहाल में शुभमन और सारा अली खान को कई मौकों पर साथ देखा गया।
लेकिन इससे पहले शुभमन गिल के सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की अफवाह थी। पिछले साल, शुभमन के अपने कथित रिश्तों पर गूढ़ जवाब ने अफवाहों में और इजाफा किया था। वहीं, अब फैंस ने सारा तेंदुलकर की पुरानी पोस्ट और शुभमन की नई वैलेंटाइन पोस्ट के बीच समानता देखी है।
वैलेंटाइन्स डे पर शुभमन ने लंदन के एक पॉश रेस्तरां में एक कप कॉफी की चुस्की लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, "What day is it again? 🤔" .. तस्वीर देखते ही फैंस ने तुरंत इशारा किया कि सारा और शुभमन की तस्वीरें एक ही बैकग्राउंड के साथ क्लिक की गई थीं।
नेटिज़न्स आश्वस्त हो चुके हैं कि दोनों लंदन में एक ही रेस्तरां में गए थे और साथ-साथ गए थे। कुछ यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में सारा और शुभमन को टैग करते हुए एक-दूसरे को पिक्चर क्रेडिट देने को कहा।
सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जुलाई 2021 में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसका बैकग्राउंड बिल्कुल समान है। दोनों ही तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट करते हुए यही बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सारा तेंदुलकर वाला बैकग्राउंड'.. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'पीछे लेफ्ट में जो लड़की है वो सेम है गाइज'.. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई ध्यान से देखो पिछली वाली पोस्ट में कटिंग की है, यानी पुरानी पोस्ट की है इसने'..
कोई शक नहीं कि शुभमन गिल ने भले सीधे तौर पर अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया.. लेकिन उनके फैंस अब इस पर मोहर लगा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications