सलमान के बिना CANCEL हुई फिल्म या शाहरूख ने मारी पलटी, फाइनल की रीमेक?
कुछ दिनों पहले खबर थी कि तमिल फिल्म विक्रम वेधा के राइट्स शाहरूख खान की रेड चिलीज़ ने खरीद लिए हैं और फिल्म के रीमेक पर काम चालू हो गया है। वहीं गपशप गली में तेज़ खबरें थीं कि करियर लाइन पर लाने के लिए शाहरूख खान, इस फिल्म में सलमान खान के साथ धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।
फिर फिल्म से नीरज पांडे का नाम भी जुड़ा और खबर थी कि नीरज इस प्रोजेक्ट से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ चुके हैं। इसके बाद खबरें आ गईं कि शाहरूख ने फिल्म रिजेक्ट कर दी है।

लेकिन अब देखना है कि क्या शाहरूख खान सलमान के बिना ये फिल्म साइन कर लेते हैं। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए शाहरूख आर माधवन के साथ स्क्रीन पर आने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications