सब्यसाची नहीं, मनीष मल्होत्रा ब्राइड बनी कियारा आडवाणी, दुल्हन के लिबास में इस अंदाज में आईं नजर

Kiara Advani

फिल्म 'शेरशाह' के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी आखिरकार जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस होटल में शादी के मंडप तक पहुंच गयी। पिछले लंबे समय से बॉलीवुड के जिस कपल की शादी का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे, वह आखिरकार वैलेंटाइन वीक के पहले दिन हो गयी। चारों तरफ से पर्दों से ढके इस शाही होटल में सुबह से ही शादी से जुड़ी सरगर्मियां तेज हो गयी थी। 7 फरवरी की दोपहर को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फेरे हो जाने के बाद से ही सबकी नजरें न्यूली वेड कपल के दिदार के लिए तरस रही थी। आखिरकार मंगलवार की देर शाम कियारा और सिद्धार्थ का वेडिंग लुक सामने आया, जिसके साथ बड़ा ही प्यारा कैप्शन था, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गयी है।' गुलाबी रंग के लहंगे में दुल्हन बनी कियारा आडवाणी और गोल्डन कलर के शेरवानी में दुल्हा बने सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद जंच रहे थे। जैसा कि शादी के शुरुआत से ही कयास लगाए जा रहे थे, कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड की दूसरी दुल्हनों से अलग सब्यसाची के बजाए अपने वेडिंग आउटफिट और ज्वेलरी के लिए मनीष मल्होत्रा पर भरोसा किया।

कियारा का गुलाबी लहंगा :

अपनी शादी पर कियारा आडवाणी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एम्प्रेस पिंक कलर के शेड वाले लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। कियारा के पूरे लहंगे पर स्वरोस्की क्रिस्टल जड़े हुए थे, जो इसे और भी शाही लुक दे रहे थे। कियारा ने बेहद मिनीमल मेकअप में अपना ब्राइडल लुक क्रिएट किया था। पूरे लहंगे पर हेवी वर्क किया हुआ था, जो उनके मिनिमल मेकअप के साथ बिल्कुल मैच कर रहा था। कियारा ने अपने बालों को लो बन बनाकर उन्हें डार्क पिंक कलर के फुलों से सजाया था। वहीं मनीष मल्होत्रा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए गोल्डन कलर का शेरवानी डिजाइन किया था, जिस पर जरदोजी का काम किया हुआ था। गोल्डन पगड़ी और ज्वेलरी में सिद्धार्थ काफी हैंडसम लग रहे थे। कियारा आडवाणी का लहंगा सेलिब्रिटी ड्रेपर डॉली जैन ने ड्रेप किया था।

डायमंड और एमरल्ड ज्वेलरी में सजी दुल्हन :

कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके डायमंड और एमरल्ड ज्वेलरी ने खींचा था। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ज्वेलरी में उनका चौड़ा सा नेकलेस, मैचिंग स्टड, मैचिंग मांग टीका और कड़ा था। कियारा के नेकलेस और स्टड में जाम्बियन एमरल्ड जड़े हुए थे, जिनसे नजर हटाना बेहद मुश्किल था। इसके साथ ही कियारा का गोल्डन मंगलसूत्र भी बेहद प्यारा लग रहा था जिसमें काले रंग के बिड्स के ट्रेडिशनल डिजाइन बने हुए थे। शादी के बाद जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गयी थी, उनमें कियारा अपना बड़े से डायमंड वाला एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। माथे पर कियारा आडवाणी के मांग टीके के बीच से उनका सिंदूर काफी सुन्दर दिख रहा था।

Read more about: kiara advani sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X