सब्यसाची नहीं बल्कि इस डिजाइनर ने बनाया अथिया शेट्टी और K.L. Rahul का वेडिंग आउटफिट, वायरल हुई फोटो

Recommended Video
पिछले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बिटिया अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के शेर K.L. Rahul ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी के बाद दोनों ने फैंस के लिए पोज भी किया। इस बीच अथिया और केएल राहुल के वेडिंग आउटफिट को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अथिया के पेस्टल पीच कलर का लहंगा और उससे मैच करती हुई कलीरों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा हैं। आमतौर पर बॉलीवुड की सारी दुल्हनें अपने खास दिन के लिए सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची के वेडिंग आउटफिट को ही चुनती हैं। लेकिन अथिया ने सब्यसाची नहीं बल्कि किसी दूसरे डिजाइनर का लहंगा चुना। अथिया के वेडिंग लहंगे को डिजाइन अनामिका खन्ना और उनकी टीम ने तैयार किया है।
अथिया के वेडिंग आउटफिट की डिजाइनर :
अथिया शेट्टी ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा चुना है। पेस्टल पीच कलर के इस लहंगे को बनाने में अनामिका खन्ना की पूरी टीम को करीब 10 हजार घंटे यानी 416 दिनों का समय लगा है। अनामिका खन्ना ने अथिया का लहंगे को पूरी तरह से चिकनकारी का बारीक काम किया है। इस लहंगे को हाथ से बुना गया है। लहंगे में रेशम से जाली और जरदोजी का काम किया गया है। अथिया के लहंगे की डिजाइन अनामिका खन्ना का कहना है, "अथिया को कंफर्टेबल कपड़े पहनना ही ज्यादा पसंद है। इसलिए उनके वेडिंग लहंगे में कैनकैन नहीं लगाया गया है।" लहंगे के साथ अथिया ने दो दुपट्टा पेयर किया है। दोनों दुपट्टा ऑर्गेंजा सिल्क का बना हुआ है। K.L. Rahul ने अथिया से मैचिंग कलर की ही शेरवानी पहनी है।
कस्टमाइज कलीरे :
आजकल कलीरों को कस्टमाइज करवाने का ट्रेंड है। इसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अथिया शेट्टी ने भी अपने कलीरों को कस्टमाइज्ड करवाया है। अथिया ने सोने के ट्रेडिशनल कलीरों के बजाए कस्टमाइज्ड कलीरे पहने थे। अथिया के कलीरें में सूरज और सितारों वाले ट्रिंकेट जुड़े थे जो उनकी चूड़ियों से जुड़े हुए थे। अथिया के पेस्टल पीच कलर के लहंगे से उनके कलीरे पूरी तरह से मेल खा रहे थे। इसके साथ ही अथिया की रॉयल वेडिंग रिंग ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था जो उनके हाथों में काफी चमक रहा था। अपने ब्राइडल लुक को कम्प्लीट करने के लिए अथिया शेट्टी ने पोलकी नेकलेस, मैचिंग इयररिंग और मांग टीका को पेयर किया था। इसके साथ अथिया ने अपना मेकअप काफी हल्का रखा है और न्यूड लिपस्टिक लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications













