'दावत..' की डेट मैंने नहीं आदित्य ने बदली हैं: परिणिति चोपड़ा
परिणिति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो कि अब पांच सितंबर की बजाय 19 सितंबर को रिलीज होगी। जिसके बारे में बात करते हुए नायिका परिनीति चोपड़ा ने कहा है कि इस फेरबदल के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। यह फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा का फैसला है। यश राज फिल्म्स की विपणन टीम को एक जबर्दस्त मार्केटिंग आइडिया आया और उन्हें इस पर काम करने के लिए समय की जरूरत पड़ी।"
'दावत..' की डेट मैंने नहीं आदित्य ने बदली हैं: परिणिति चोपड़ा
उन्होंने कहा, "रिलीज के लिए पांच सितंबर की तारीख बहुत जल्दी थी और एक सप्ताह की देरी के बाद भी हमारे पास प्रचार की रणनीति के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा था। इसलिए हमने इसे दो सप्ताह आगे कर दिया।"
हबीब फैजल निर्देशित 'दावत-ए-इश्क' में परिणिति चोपड़ा की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ है। वैसे कहा जा रहा है कि मैडम पीसी की मैरिकॉम और परिणिति की "दावत-ए-इश्क़ 'एक ही दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही थी जिसकी वजह से अब यशराज बैनर ने फैसला किया है कि वो भंसाली की फिल्म के आगे अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे।
और इस कारण अब "दावत-ए-इश्क़' 19 सितंबर को रिलीज होगी इसलिए "दावत-ए-इश्क़' अब फिल्म "खूबसूरत'के साथ रिलीज हो रही है। इसलिए अब टक्कर दो बहनों में नहीं बल्कि दो सहेलियों के बीच में होगी।मालूम हो कि दावत-ए-इश्क़ में आदित्य रॉय कपूर और परिणिति चोपड़ा है तो वहीं फिल्म "खूबसूरत'में सोनम कपूर को प्रवाद खान काम कर रहे हैं।
आईये एक नजर डालते हैं दावत-ए-इश्क की तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications











