आलिया के इस बयान से रणबीर कपूर को लग सकता है झटका..रणवीर होंगे खुश
आलिया भट्ट बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिलहाल हर किसी की फेवरिट हैं। हर एक्टर डायरेक्टर आज की तारीख में उनके साथ काम करना चाहता है।आलिया भट्ट फिलहाल मेघना गुलजार के साथ राज़ी की शूटिंग की खत्म कर चुकी हैं जिसमें वो और विकी कौशल साथ में नजर आएंगे।
वहीं इसके अलावा आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र की भी शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं और जल्द ही गली ब्वॉय की भी शूटिंग शुरु होगी। आलिया भट्ट से जब हाल में ये पूछा गया कि वो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों के साथ काम कर रही हैं और उनका फेवरिट एक्टर है तो उन्होंने इसका खुलकर जवाब दिया।

आलिया भट्ट ने कहा कि उनके फेवरिट एक्टर रणवीर सिंह हैं और उनके साथ काम करने के लिए वो काफी एक्साइटेड भी हैं। आलिया भट्ट की अगली फिल्म राजी रिलीज होगी और इसके बाद गली ब्वॉय। आपको बता दें कि रणवीर आलिया कि ये पहली फिल्म साथ में होगी।
कुछ दिनों पहले भी एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा था कि ठमैं बतौर एक्टर आलिया को रेटिंग मीटर पर बहुत अधिक प्वाइंट्स दूंगा क्योंकि वो आज की तारीख में सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक है।"


Click it and Unblock the Notifications